Rahul / Udantak.in
बिहार का राजगृह पांच पहाड़ियों विपुलगीरी, रत्नागीरी, स्वरणगिरी, उदयगिरि और वैभागिरी से घिरा हुआ शहर है,जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरा बौद्ध और जैन धर्म के लिए प्रसिद्ध है।
राजगीर में 480 एकड़ क्षेत्र में फैला स्वर्ण गिरी और वैभार गिरि पहाड़ियों की तलहटी में बना जू सफारी का निर्माण 176 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। सफारी में एक इंटरप्रिटेशन सेंटर और 180 डिग्री 3 डी थिएटर का भी निर्माण किया गया है। इस जू सफारी के घने जंगलो के बीच बाघ, शेर, तेंदुआ, भालू हिरण और लकड़बग्घा समेत कई अन्य जानवर देखने को मिलेंगे। इसमें पांच जोन है, जिसमें 250 से अधिक शाकाहारी और मांसाहारी जानवर रहते हैं।

Bihar Tourism
इस जू सफारी का मनोरम और अद्भुत नजारा देखने लायक है। इस जू सफारी में मौजूद प्राकृतिक तालाबों में किंगफिशर, जलकाग जैसे जल पक्षियों और अन्य विभिन्न प्रकार की पक्षियों के कलरव और तितली प्रजातियों के मनोरम दृश्य और यहां खुले में विचरण करते जंगली जानवरों के बीच पर्यटक सुरक्षित तरीके से वाहनों से भ्रमण करते हैं। इस जू सफारी के इंटरप्रिटेशन सेंटर में मानव के विकास क्रम और वन्यजीवों के जीवन चक्र से संबंधित एक प्रतिमा भी स्थापित की गई है।