बिहार चुनाव का 11 सितंबर को दूसरा चरण का वोटिंग समाप्त हो गया है और 14 सितंबर को आएंगे नतीजे, एग्जिट पोल रुझान में NDA बिहार में फिर से सरकार बनाते दिख रही है।
बिहार चुनाव के दूसरे फेज का वोटिंग 11 सितंबर मंगलवार को खत्म हो गया। पहले फेज का वोटिंग 6 सितंबर को था। चुनाव खत्म होते ही कई न्यूज़ एजेंसियों ने अपना एग्जिट पोल देना शुरू कर दिया है और ज्यादातर एग्जिट पोल में NDA का बहुमत मिलता दिख रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव कुल 243 सीटों पर दो फेजों में हुए। पहले चरण में 65% और दूसरे चरण में 67% मतदान हुए। किसी भी दल या गठबंधन पार्टी को सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की बहुमत चाहिए।
एग्जिट पोल
1 मैट्रिज-आईएएनएस (Matrize IANS) के एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 147-167, महागठबंधन को 70-90 और अन्य के खाते में 2 से 6 सीट।
2 चाणक्या (Chanakya) एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 130-138, महागठबंधन को 100-108 और अन्य के खाते में 3-5 सीट।
3 पोल डायरी (Poll Diary) एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 184-209, महागठबंधन को 32-49 और अन्य के खाते में 1-5 सीट।
4 टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 143, महागठबंधन को 95 और अन्य के खाते में 5 सीट।
5 भास्कर रिपोर्टर्स पोल के मुताबिक, बिहार में NDA को 145-160 सीट, महागठबंधन को 73 से 91 और अन्य को 5-10 सीट।
6 जर्नो मिरर ने अपने एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, महागठबंधन को 130-140, NDA को 100-110 और अन्य को 0-3 सीट।
7 न्यूज़ 18 एग्जिट पोल में NDA को 140-150, महागठबंधन को 85-95 और अन्य को 5-10 सीट।
एनडीए गठबंधन में बीजेपी 101 सीट, जेडीयू 101 सीट, जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीट, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) 6-6 सीट पर चुनाव लड़ रही है। महागठबंधन में आरजेडी 143 सीट, कांग्रेस 61 सीट, सीपीआईएमएल 20 सीट, वीआईपी 13 सीट, सीपीआई (एम) 4 और सीपीआई 9 सीट पर चुनाव लड़ रही है।
इस चुनाव में दो गठबंधन एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला है। वहीं तीसरा दल जन सुराज भी पहली बार चुनावी मैदान में है। लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज कुछ खास नहीं दिख रही है।